Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम MAS लाइव : एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी फाइनल में आज भारत का सामना मलेशिया से हो रहा है। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म जहां भारत 5-1 से आगे है। भारत की ओर से पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में जबकि दूसरा गोल जोगराज सिंह ने 23वें मिनट में किया। भारत के सामने अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने की चुनौती है तो वही जीत ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर देगी। सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से हराया था जबकि मलेशिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था।
भारत बनाम मलेशिया (साभार-X)
5वें गोल्ड पर नजर
डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ भारत ने एशियन गेम्स में 4 बार गोल्ड मेडल जीता है। उसकी नजर 5वें गोल्ड पर होगी जबकि मलेशिया दो बार फाइनल तक तो पहुंची है, लेकिन आखिरी बाधा पार करने में विफल रही है। मलेशिया 2010 और 2018 में फाइनल में पहुंची थी।
बराबरी का रहा पहला क्वार्टर
पहले क्वार्टर की बात करें तो यह 1-1 की बराबरी पर रहा। इस क्वार्टर में भारत के पास 60 प्रतिशत जबकि मलेशिया के पास 40 प्रतिशत पजेशन रहा। भारत ने 11वें मिनट में पेनेल्टी कॉर्नर कमाया जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में कन्वर्ट कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत इस गोल को ठीक से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाया था कि मलेशिया की ओर से शेलो सिलवीरियस ने गोल की बराबरी करा दी।
दूसरे क्वार्टर में जोगराज ने दिलाई बढ़त
दूसरे क्वार्टर में भारत के जोगराज सिंह ने बढ़त दिलाई। जोगरान ने 23वें मिनट में मिले पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर में भारत के डिफेंस का भी अच्छा टेस्ट हुआ। मलेशिया को इस क्वार्टर में 4 जबकि भारत को 3 पेनेल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय डिफेंस ने मलेशिया को हर बार असफल किया। दूसरे क्वार्टर में भारत 2-1 से आगे था।तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूत की बढ़त
तीसरे क्वार्टर फाइनल में 42वें मिनट में भारत को पेनेल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हार्दिक सिंह ने बिना गलती के गोल पोस्ट में डालकर भारत की बढ़त को 3-1 कर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया को एक पेनेल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह उसे गोल में बदलने में नाकामयाब रहा। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत 3-1 से आगे था।हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। 2015 से अब तक भारत और मलेशिया के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 9 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि मलेशिया की टीम केवल 4 बार जीती है। एक मुकाबला शूटआउट में गया है।
