Asian Games 2026 Hockey Match : भारत ने 44 साल के लंबे इंतजार के बाद एशियन गेम्स विमेंस हॉकी में गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 के अंतर से पटखनी दी। भारत की ओर से एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। उन्होंने 10वें मिनट में रिवर्स शॉट मारकर गोल दागा। इस जीत के साथ ही भारत ने ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया है। भारत और चीन के बीच एशियाई खेल महिला हॉकी फाइनल 45 मिनट देर से शुरू हुआ क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई। चीन को पूरे मैच के दौरान 5 पेनेल्टी कॉर्नर और एक पेनेल्टी स्ट्रोक मिला। लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके एक भी प्रयास को सफल होने नहीं दिया।
भारत-चीन लाइव स्कोर (साभार-X/AI)
44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड
भारत ने 44 साल के इंतजार के बाद एशियन गेम्स विमेंस हॉकी में गोल्ड जीता है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1982 में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद दो बार टीम फाइनल में तो पहुंची लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा। 1998 में और 2018 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
पहले क्वार्टर का हाल
पहला क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। 55 प्रतिशत पजेशन के साथ भारत ने इस क्वार्टर में 1-0 की बढ़त हासिल की। भारत की ओर से पहला गोल अपना 200वां मैच खेल रही लालरेमसियामी ने किया। साक्षी के बेहतरीन पास को उन्होंने जोरदार रिवर्स शॉट मारकर गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचा दिया। उन्होंने पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में गोल्ड दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। 13वें मिनट में भारत के पास बढ़त बनाने का मौका था, लेकिन टीम पेनेल्टी कॉर्नर को गोल्ड में बदलने से चूक गई।दूसरे क्वार्टर में सविता पूनिया ने बचाया गोल
दूसरे क्वार्टर के शुरुआती कुछ मिनट में ही चीन पेनेल्टी कॉर्नर जीतने में सफल रहा, लेकिन चीन उसे गोल में नहीं बदल पाया। खेल के 23वें मिनट में चीन को पेनेल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन सविता पूनिया ने अपने बाईं ओर शानदार बचाव करते हुए चीन की मंसूबों पर पानी फेर दिया। सविता ने दिखा दिया कि ये दीवार इतनी आसानी से नहीं भेदी जा सकती है। दूसरे क्वार्टर में भी भारत 1-0 से आगे रहा।तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत की ओर से शानदार डिफेंस देखने को मिला। इस दौरान चीन को कई बार पेनेल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन हर बार भारत ने इसे अपने डिफेंस से नाकामयाब कर दिया।
