India vs Brazil, Football Friendly highlights: कोलकाता में दिखा सांबा डांस, ब्राजील ने ऐतिहासिक फ्रेंडली मैच में भारत को 4-0 से रौंदा

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फ्रेंडली मैच में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने भारतीय टीम को 4-0 के अंतर से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

कोलकाता: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए दोस्ताना मैच में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने मेजबान भारत को 3-0 के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। ब्राजील के लिए गोल इस्टवाओ (28'), पैड्रो (42) और सैमुअल लीनो (58', 90'+5') ने किए। मनवीर को ब्राजील के गोल पोस्ट को भेदने के दो शानदार मौके मिले लेकिन वो भारतीय टीम का मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे। खचा-खच भरे स्टेडियम में कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों ने मैच का लुत्फ उठाया लेकिन मैच में भारतीय टीम अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। कुल मिलाकर मुकाबला एकतरफा रहा।

India vs Brazil

भारत बनाम ब्राजील फ्रेंडली मैच (फोटो क्रेडिट @IndianFootball X)

फर्स्ट हाफ में ब्राजील ने बनाई 2-0 की बढ़त

भारतीय टीम ने मैच में तेज शुरुआत की लेकिन समय के साथ मुकाबले में ब्राजील हावी होता गया। भारत के लिए गोल करने का शानदार मौका मनवीर ने 15वें मिनट में गंवा दिया। मनवीर डी के अंदर गेंद लेकर पहुंच गए थे लेकिन मारकीनोज ने उनके गोल करने के अरमानों पर पानी फेर दिया। ब्राजील के खिलाड़ियों ने गेंद पर लगातार अपना कब्जा किया और भारतीय खिलाड़ियों को मौके नहीं दिए।

End of Feed