BWF World Championship 2025: दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंटोनसेन से हारकर विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हुए एचएस प्रणय

भारत के एचएस प्रणय दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने से चूक गए। उन्हें इसके साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय बड़ा उलटफेर करने के करीब पहुंचकर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हारकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हो गए। दो साल पहले विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके प्रणय को डेढ घंटे तक चले मुकाबले में 8-21, 21-17, 21-23 से पराजय झेलनी पड़ी।

HS Prannoy

एचएस प्रणय (फोटो क्रेडिट BAI Media X)

मैंने आखिर में खराब शॉट खेले, भारी पड़ी चूक

उन्होंने हार के बाद कहा,'मैंने आखिर में कुछ खराब शॉट्स खेले। मुझे थोड़ी ऊर्जा और रखनी चाहिये थी। आखिर में मैंने उसे आसान मौके दे दिये। मैच प्वाइंट गंवाना हमेशा अखरता है, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में। एक मैच टूर्नामेंट की दिशा बदल सकता है। फॉर्म में चल रहे किसी खिलाड़ी को हराने से आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन हारने के बाद उलटा हो जाता है। मैं उस स्थिति में नहीं आना चाहता था।'

एक साल और खेलना चाहते हैं प्रणय

प्रणय ने संकेत दिया कि करियर को लेकर कोई फैसला लेने से पहले वह एक विश्व चैम्पियनशिप और खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा,'शायद एक और। वैसे तो कुछ साल और खेलना चाहूंगा लेकिन एक साल और लग रहा है, वह भी तब जब बहुत कोशिश करूं।'

भारत के अन्य लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू, सात्विक साईराज रंकी रेड्डी की चिराग शेट्टी की पुरुष युगल और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो की महिला युगल जोड़ी अभी प्रतियोगिता में बनी हुई हैं। ऐसे में भारत के लिए पदक की आस भी बची हुई हैं। कई मुकाबले आज खेले जाएंगे।

End Article
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रका...

End of Feed