Taipei Open 2023: प्रणय ने लगाई जीत की हैट्रिक, इस देश के खिलाड़ी को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 22, 2023, 01:27 PM IST

Taipei Open 2023, HS Prannoy: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का ताइपे 2023 में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ लगातार गेम में जीत हासिल की। इस जीत के साथ प्रणय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

Taipei Open 2023, HS Prannoy: मलेशिया ओप के खिताब पर कब्जा जमाने वाले भारतीय बैडमिंट खिलाड़ी एचएस प्रणय ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एचएस प्रणय का सामना इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो से हुआ। यह मुकाबला प्रणय के लिए एकतरफा रहा। प्रणय ने टॉमी सुगियार्तो पहले गेम में 21-9 से हराकर आसान जीत हासिल की, जबकि दूसरे गेम में प्रणय ने टॉमी सुगियार्तो को 21-17 हराकर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सुगियार्तो के खिलाफ प्रणय कभी नहीं हारे

इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो के खिलाफ तीसरी सीड प्रणय कभी नहीं हारे। दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने हुए थे। इसमें हर बार प्रणय को जीत मिली है। प्रणय और सुगियार्तो पहली बार 2018 को आमने- सामने हुए थे। इस मुकाबले में प्रणय को सुगियार्तो के खिलाफ लगातार गेम में जीत मिली थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ी 2019 में आमने-सामने हुए थे। इसमें भी प्रणय को टॉमी सुगियार्तो के खिलाफ लगातार गेम में जीत मिली थी।

End of Feed