Taipei Open: प्रणय की विजयी शुरुआत, इस देश के खिलाड़ी को 9 साल बाद फिर हराया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 11:22 AM IST

Taipei Open, HS Prannoy: ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार शुरुआत की। प्रणय ने ताइवान के खिलाड़ी को लगातार गेम में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Taipei Open, HS Prannoy: ताइपे ओपन में भारतीय चुनौती का सामना करने वाले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन कर अच्छी शुरुआत की। पुरुष सिंगल्स कैटेगरी के पहले राउंड में एचएस प्रणय ने क्वालीफायर ताइवान के खिलाड़ी लिन यू सीन को लगातार गेम में 21-11, 21-10 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणय ने मज 26 मिनट में लिन यू सीन को हराकर मुकाबले पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने हुए। प्रणय की लिन यू सीन के खिलाफ यह 9 साल में दूसरी जीत है।

बदला लेने में लग गए छह साल

प्रणय और ताइबान खिलाड़ी लिन यू सीन तीन बार आपस में भिड़ चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला 2014 के मकाऊ ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में सामना हुआ था। इस मुकाबले में प्रणय ने लिन यू सीन को तीन गेम में 17-21, 21-19, 21-14 से मात दी थी। इसके तीन साल बाद दोनों खिलाड़ियों का एक बार फिर 2017 में न्यूजीलैंड ओपन में आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में लिन यू सीन ने प्रणय को तीन गेम में 21-10, 20-22, 23-21 हराकर बदला पूरा किया था। लेकिन प्रणय को लिन यू सीन से हार का बदला लेने में 6 साल लग गए और ताइपे ओपन में हिसाब चुकता किया।

End of Feed