Hockey Asia Cup 2025: भारत ने सुपर फोर राउंड में दी मलेशिया को पटखनी, फाइनल की दौड़ में बरकरार

भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर फोर राउंड में मलेशिया को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

राजगीर (बिहार): भारत ने गुरुवार को पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे सुपर 4 चरण के मैच में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। मनप्रीत सिंह (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (19वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (24वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (38वें मिनट) ने भारतीय टीम के लिए गोल किए। मैच के दूसरे मिनट में एक गोल गंवाने के बाद भारत ने दो मिनट में दो गोल करके बढ़त बना ली। इसके बाद लकड़ा ने तीसरा गोल किया और मेजबान टीम 3-1 से आगे हो गई। भारत ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर विवेक सागर के गोल से अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बढ़ा दिया और जीत दर्ज की।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

पहले क्वार्टर में पिछड़ा भारत

End of Feed