UEFA सुपर कप मैच से बाहर किए जाने के बाद गोलकीपर डोनारुम्मा ने PSG को छोड़ने का फैसला सुना दिया

Gianluigi Donnarumma To Exit PSG: स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने बुधवार को टॉटेनहम के खिलाफ होने वाले यूईएफए सुपर कप फाइनल के लिए पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की टीम से बाहर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक संदेश पोस्ट कर कहा कि वह क्लब छोड़ रहे हैं।

स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने बुधवार को टॉटेनहम के खिलाफ होने वाले यूईएफए सुपर कप फाइनल के लिए पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की टीम से बाहर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक संदेश पोस्ट कर कहा कि वह क्लब छोड़ रहे हैं। पीएसजी ने मंगलवार को जब मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा की तो हाल में टीम से जुड़ने वाले गोलकीपर लुकास शेवेलियर को बैकअप गोलकीपर मतवेई सफोनोव और रेनाटो मारिन के साथ टीम में शामिल किया गया था। शेवेलियर का पीएसजी से जुड़ना डोनारुम्मा की विदाई का संकेत माना जा रहा था।

Gianluigi Donnarumma

जियानलुइगी डोनारुम्मा

इटली के रहने वाले डोनारुम्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतालवी, अंग्रेजी और फ्रेंच में एक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें प्रभावी रूप से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘‘दुर्भाग्यवश, किसी ने यह निर्णय लिया है कि मैं अब टीम का हिस्सा नहीं रह सकता और टीम की सफलता में योगदान नहीं दे सकता। मैं निराश और हताश हूं।’’

End of Feed