FIFA World Cup 2022: फ्रांस के करीम बेंजेमा टूर्नामेंट से बाहर हुए, बेहद इमोशनल पोस्‍ट किया

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 20, 2022, 11:26 AM IST

Karim Benzema ruled out of FIFA World Cup 2022: फ्रांस के स्‍टार स्‍ट्राइकर करीम बेंजेमा को ट्रेनिंग सेशन के दौरान जांघ में चोट लगी, जिसके बाद वो फीफा विश्‍व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। 34 साल के बेंजेमा ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बेहद भावुक संदेश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंजेमा को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी
  • एमआरआई स्‍कैन से खुलासा हुआ कि जांघ में चोट लगी है
  • बेंजेमा ने कहा कि उन्‍हें टीम के बारे में सोचने की जरूरत है

कतर: फ्रांस फुटबॉल टीम को फीफा विश्‍व कप 2022 की शुरूआत से पहले करारा झटका लगा है। स्‍टार स्‍ट्राइकर करीम बेंजेमा जांघ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 2022 बैलन डी ओर विजेता करीम बेंजेमा को शनिवार को कतर में ट्रेनिंग करते समय चोट लगी थी। खबर आई कि बेंजेमा को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी और उन्‍हें उपचार के लिए सेशन छोड़कर जाना पड़ा। रिपोर्ट्स में बताया कि चोट बहुत अच्‍छी नहीं है और वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

karim

करीम बेंजेमा फीफा विश्‍व कप 2022 से बाहर हुए

फ्रांस फुटबॉल संघ ने फिर पुष्टि कर दी कि रीयल मैड्रिड के स्‍टाइकर वर्ल्‍ड कप में उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'बाएं पैर की जांघ की क्‍वाड्रीसेप्‍स में चोट लगने के कारण रीयल मैड्रिड के स्‍ट्राइकर विश्‍व कप में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे। करीम बेंजेमा को ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाएं पैर की जांघ की क्‍वाड्रीसेप्‍स में दर्द हुआ, जिसके कारण उन्‍हें बाहर जाना पड़ा। दोहा के एक अस्‍पताल में वो एमआरआई के लिए गए, जिससे दुर्भाग्‍यवश चोट की पुष्टि हुई और इससे ठीक होने में उन्‍हें तीन महीने का समय लगेगा।'

End of Feed