FIFA World Cup 2026: लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे भारतीय मूल के ये चार खिलाड़ी

फीफा विश्व कप 2026 में भले ही भारतीय टीम खेलती नजर नहीं आएगी लेकिन भारतीय मूल के चार खिलाड़ी टूर्नामेंट में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

नई दिल्ली: भारत के लिए फीफा विश्व कप में खेलना अब भी दूर की कौड़ी बनी हुई है लेकिन अमेरिका में 11 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय मूल के चार खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। यह चार खिलाड़ी सरप्रीत सिंह, सैमुअल मौतौसामी, निशान वेलुपिल्ले और तहसीन मोहम्मद हैं जो फ्रांस के मिडफील्डर विकास धोरासू के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। धोरासू जर्मनी में 2006 के विश्व कप में खेले थे। धोरासू के पूर्वज आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की रहने वाले थे। इस सूची में शामिल होने वाले चार अन्य खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं।

FIFA World Cup trophy 2026

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी (फोटो FIFA X)

सरप्रीत सिंह (न्यूजीलैंड)

ऑकलैंड में पंजाबी माता-पिता के घर जन्मे सरप्रीत 2018 में मुंबई में अंतरमहाद्वीपीय कप के दौरान भारत में भी खेले थे। उन्होंने उसी वर्ष न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया था। भारत ने तब खिताब जीता जबकि न्यूजीलैंड चार देशों के इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा। इसके एक साल बाद सरप्रीत जर्मन की पहली डिवीजन लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 2019 में बायर्न म्यूनिख की तरफ से पदार्पण किया। वह ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग टीम वेलिंगटन फीनिक्स से बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे। सरप्रीत ने 20 जून, 2020 को एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ बायर्न म्यूनिख के लिए अपना पहला सीनियर मैच खेला। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2019-2020 सत्र में बुंडेसलीगा का खिताब जीता था।

End of Feed