अटलांटा: दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को अटलांटा में खेले गए मुकाबले में चेक रिपब्लिक को 1-1 की बराबरी पर रोककर अपनी पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखा है। अमेरिका के अंटलांटा में खेले गए मुकाबले में टेबोहो मोकोएना के देर से किए गए पेनल्टी गोल की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम चेक रिपब्लिक के खिलाफ मैच को 1-1 की बराबरी पर रोकने में सफल रही। साल 2010 में अपनी मेजबानी में नॉकआउट राउंड में एंट्री करने से चूकने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास इस बार अपने सपने को पूरा करने का शानदार मौका है।
दक्षिण अफ्रीका बनाम चेक रिपब्लिक
माइकल सैडिलेक ने दिलाई द. अफ्रीका को शुरुआती बढ़त
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मुकाबले में चेक रिपब्लिक ने माइकल सैडिलेक के गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त मैच में बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि एक आजाद मुल्क के रूप में वो विश्व कप में अपनी दूसरी जीत हासिल कर लेंगे। माइकल सैडिलेक ने छठे मिनट(पांच मिनट और आठ सेकंड) में मौजूदा विश्व कप का सबसे तेज़ गोल किया। जर्मनी के फेलिक्स नमेचा ने कुआरासाओ के खिलाफ गोल करने में उनसे आठ सेकेंड ज्यादा लिए थे।
मोकोएना ने कराई दक्षिण अफ्रीका की वापसी
मोकोएना के गोल ने सुनिश्चित किया कि अंक बांटे जाएं, जिससे दोनों टीमें अंतिम 32 में जगह बनाने की दौड़ में बनी रहीं। इस मैच के बाद दोनों टीमों के पास अब एक-एक अंक हैं। वे सह-मेजबान मैक्सिको और साउथ कोरिया से दो अंक पीछे हैं, जिनका मुकाबला आज देर रात होना है। साउथ अफ्रीका और चेक रिपब्लिक दोनों को नॉक आउट राउंड में पहुंचने के लिए अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में जीत की जरूरत होगी।
कोरिया से होगी अगले मुकाबले में भिड़ंत
साउथ अफ्रीका का अगला मुकाबला साउथ कोरिया से होगा, जबकि चेक रिपब्लिक को मैक्सिको के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। दोनों टीमों ने हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और वे वापसी करने के लिए उत्सुक थीं। चेक रिपब्लिक ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पैट्रिक शिक ने पहले ही मिनट में गोल करने का एक सुनहरा मौका गंवा दिया; टीम के मुख्य अटैकिंग खिलाड़ी होने के बावजूद उनका हेडर गोल पोस्ट से बाहर चला गया।
मैच के बाद, साउथ अफ्रीका के हेड कोच ह्यूगो ब्रूस ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया, क्योंकि बाफाना-बाफाना का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। ब्रूस ने अपनी टीम के अटैकिंग इरादे और आक्रामक रवैये की तारीफ की, साथ ही उन छोटी-छोटी गलतियों को भी माना जिनकी वजह से वे जीत नहीं पाए। ब्रूस ने कहा,'मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। यह बाफाना-बाफाना है, हमें अच्छा फुटबॉल पसंद है, हम आक्रामक हैं, हम मौके बनाते हैं। हां, हमने गलतियां कीं, लेकिन आज के प्रदर्शन पर मुझे बहुत गर्व है।'
उन्होंने चेक टीम की ओर से पेश की गई शारीरिक चुनौती का भी ज़िक्र किया और कहा कि उनके खिलाड़ियों ने लंबे और ताकतवर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अच्छा मुकाबला किया। 'चेकिया की टीम मज़बूत और बहुत लंबे खिलाड़ियों वाली है। हमने बहुत अच्छा खेला। उन्होंने आगे कहा,थोड़ा अफ़सोस है कि मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, लेकिन हमें कोरिया रिपब्लिक के ख़िलाफ़ मैच जीतना होगा, जो बहुत मुश्किल भी होगा। अगर हम इसी सोच के साथ खेलें, तो यह मुमकिन होगा।
मोकोएना हुए सस्पेंड
दक्षिण अफ़्रीका का अगला मुकाबला बुधवार को ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया से होगा, लेकिन टीम में मोकोएना नहीं होंगे। उन्हें टूर्नामेंट में दूसरा यलो कार्ड दिखाए जाने के बाद अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
