FIFA world cup 2026 opening ceremony: फीफा विश्व कप 2026 का मैक्सिको में हुआ रंगारंग आगाज , शकीरा ने बनाया रिकॉर्ड

फुटबॉल के महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज सह मेजबान मैक्सिको के एस्टाडियो एज़्टेका में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया। शकीरा और अन्य कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के दिल जीत लिए।

मैक्सिको सिटी: फुटबॉल के महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज सह मेजबान मैक्सिको के एस्टाडियो एज़्टेका में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया। समारोह की सबसे बड़ी आकर्षण वैश्विक पॉप स्टार शकीरा रहीं। वर्ल्ड कप क्वीन के नाम से मशहूर पॉप सिंगर शकीरा ने टूर्नामेंट के आधिकारिक एंथम ‘Dai Dai’ पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान उनके साथ नाइजीरिया के मशहूर गायक बर्ना बॉय भी मंच पर मौजूद रहे। मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज़्टेका स्टेडियम में शकीरा ने न सिर्फ अपने गीत से समां बांधा, बल्कि अपने मशहूर डांस मूव्स से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही शकीरा पांच बार फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करने वाली दुनिया की पहली सेलेब्रिटी बन गईं।

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony

फीफा विश्व कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी

उद्घाटन समारोह में मैदान के बीचोंबीच विशाल ट्रॉफी का रोचक अंदाज में उभरना और पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। सोशल मीडिया पर शकीरा की प्रस्तुति के वीडियो और क्लिप तेजी से वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी ऊर्जा व शानदार स्टेज परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की। अपने प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले शकीरा ने रिहर्सल की तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने लिखा,'पूरे हफ्ते लगातार रिहर्सल चलती रही। अब हम पूरी तरह तैयार हैं और कल उद्घाटन समारोह में आप सभी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।'

End of Feed