FIFA World Cup 2022: अजब स्टेडियम-974 की गजब कहानी, शिपिंग कटेंनर से हुआ है निर्माण

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2022, 08:08 PM IST

कतर में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप 2022 में 8 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। लेकिन एक स्टेडियम जो शिपिंग कटेंनर्स से बना है वो लगातार सुर्खियों में है। जानिए क्या है इसकी वजह?

दोहा: फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहे देश कतर का नाम फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में कई वहजों से दर्ज होने जा रहा है। विश्व कप के आयोजन के दौरान कतर अपने देश का इतिहास, संस्कृति और विरासत की झलक दुनिया को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेडियम के निर्माण में भी कतर की वास्तुकला की झलक दिखाई पड़ रही है।

Stadium-974

स्टेडियम-974( साभार AP)

स्टेडियम-974 है अजब गजब

फीफा विश्व कप 2022 के मैच 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये सभी स्टेडियम एक से एक बढ़कर हैं। लेकिन एक स्टेडियम पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वो है स्टेडियम 974। रास अबू अब्बाद स्थित स्टेडियम 974 को शिपिंग में काम आने वाले कंटेनर्स से बनाया गया है। स्टेडियम के निर्माण में आयरन का उपयोग इन्हें जोड़ने के लिए किया गया है।

इसलिए नाम में जुड़ा 974इस स्टेडियम के नाम में 974 जोड़ने की भी एक विशेष वजह है। कतर का अंतरराष्ट्रीय डायलिंग कोड 974 है। इसके अलावा स्टेडियम के निर्माण में 974 कंटेनरों का उपयोग किया गया है। कतर के शिपिंग इंडस्ट्री के समृद्ध इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करता है। इस स्टेडियम का उद्धाटन 20 नवंबर, 2021 को किया गया था। यहां साल 2021 में आयोजित फीफा अरब कप का उद्धाटन मैच खेला गया था।ऑ

End of Feed