EXPLAINED: क्यों इतनी खास है फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, कितना सोना और कितनी कीमत, जानिए 5 जरूरी बातें

FIFA World Cup Trophy Facts: फीफा विश्व कप यानी फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी खेल जगत की सबसे खास ट्रॉफी में से गिनी जाती है। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी में ऐसा क्या कुछ मौजूद है जो इसे सबसे खास व दिलचस्प बनाता है, हम यहां जानेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026
  • फुटबॉल विश्व कप ट्रॉफी की खास बातें
  • क्यों सबसे अलग है फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

Facts About FIFA World Cup Trophy: फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। अगले महीने 19 जून को जब इतिहास में पहली तीन देश फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी करेंगे तो पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिक जाएंगी। वैसे तो इस बार फीफा वर्ल्ड कप में बहुत कुछ अलग होने वाला है लेकिन फिर भी अंत में सबकी नजरें टिक जाती हैं उस एक कीमती ट्रॉफी पर जो अंत में विजेता टीम उठाती है और फिर विजयी देश में जश्न का माहौल कभी ना थमने वाला होता है। ये ट्रॉफी कितनी अनमोल है और इसका महत्व फुटबॉल प्रेमियों के लिए कितना है, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन यहां आपको बताएंगे कि आखिर इस ट्रॉफी की वो कौन सी 5 खास बातें हैं जो इस प्राइज को बाकी सभी अलग ट्रॉफियों से अलग बनाता है।

FIFA World Cup Trophy Price, Making, Gold Content, Interesting Facts

फीफा विश्व कप ट्रॉफी की 5 खास बातें

1. वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी नहीं, क्या है हकीकत?

दरअसल, जिस तरह क्रिकेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी समय के साथ बदलती रहीं और अब जाकर एक ट्रॉफी पर बात जाकर थमी है। वैसा ही कुछ फुटबॉल में भी हो चुका है। फीफा विश्व कप की जो सोने सी चमचमाती ट्रॉफी आज आप देखते हैं, वो टूर्नामेंट की प्रारंभिक ट्रॉफी नहीं है। सबसे पहले जूलस रिमेट ट्रॉफी बनी थी, जो सोने की परत चढ़े स्टर्लिंग चांदी से बनी थी और इसमें दस भुजाओं वाला कप था, जिसे नाइके का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पंखों वाली आकृति द्वारा समर्थित किया गया था, जो जीत की प्राचीन ग्रीक देवी है। 1970 में ब्राजील द्वारा अपना तीसरा खिताब जीतने के बाद, टीम ने उस ट्रॉफी को अपने पास रख लिया, जिससे फीफा नई ट्रॉफी बनाने के लिए प्रेरित हुआ और आज हम उसी ट्रॉफी को देखते हैं।

End of Feed