ETPL T20: अब यूरोपियन प्रीमियर लीग में मचेगा धमाल, कार्यक्रम जारी, अभिषेक बच्चन कर रहे हैं अगुवाई

ETPL T20: यूरोपीय क्रिकेट के लिए एक नए दौर की शुरुआत आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। मंगलवार को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने अपने पहले सीज़न के मैचों का शेड्यूल जारी किया। यूरोप की यह पहली बड़ी फ़्रैंचाइज़ी T20 लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक दो मशहूर जगहों - नीदरलैंड्स के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मालाहाइड क्रिकेट क्लब - पर खेली जाएगी।

यूरोपीय क्रिकेट के लिए एक नए दौर की शुरुआत आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। मंगलवार को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने अपने पहले सीज़न के मैचों का शेड्यूल जारी किया। यूरोप की यह पहली बड़ी फ़्रैंचाइज़ी T20 लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक दो मशहूर जगहों - नीदरलैंड्स के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मालाहाइड क्रिकेट क्लब - पर खेली जाएगी।

ETPL Schedule Announced

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का कार्यक्रम घोषित (X/ETPL)

ETPL की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, अभिषेक बच्चन की अगुवाई वाली ETPL का पहला सीज़न हेग के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब में एक ज़बरदस्त ओपनिंग मैच के साथ शुरू होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में जोंटी रोड्स, फ़ाफ़ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन और जॉन अब्राहम की टीम 'रॉटरडैम डॉकर्स' का मुक़ाबला स्टीव वॉ और जेमी ड्वायर की टीम 'एम्स्टर्डम फ्लेम्स' से होगा।

End of Feed