England vs Iran Match Highlights, FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड और ईरान के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2022 कतर के मुकाबले में सोमवार को इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदते हुए शानदार आगाज किया। इस मैच में पूरी तरह इंग्लैंड के खिलाड़ी हावी रहे लेकिन फिर भी ईरान को दो गोल करने का मौका मिल गया।
इंग्लैंड ने ईरान को हराया (AP)
इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में पहला गोल बेलिंघम ने 35वें मिनट में किया। दूसरा गोल बुकायो साका ने 43वें मिनट में किया। जबकि पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले इंजरी टाइम में रहीम स्टर्लिंग ने तीसरा गोल दाग दिया और इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में साका ने 62वें मिनट में इंग्लैंड के लिए चौथा और अपना दूसरा गोल किया। जबकि 65वें मिनट में मेहदी तरेमी ने ईरान के लिए पहला गोल किया। कुछ ही देर बाद रेशफोर्ड ने 71वें मिनट में इंग्लैंड के लिए पांचवां गोल कर दिया। और 89वें मिनट में जैक ग्रिलिश ने छठा गोल किया। इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में ईरान के मेहदी तरेमी ने अपना व टीम का दूसरा गोल किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और इंग्लैंड ने 6-2 से मैच जीत लिया।
