EGY vs NZ, FIFA World Cup: मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से करारी मात दी, ग्रुप-G में टॉप पर बनाई जगह

Egypt vs New Zealand, FIFA World Cup 2026: वेंकूवर के बीसी प्लेस मैदान में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मैच में मिस्र ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

FIFA World Cup 2026, Egypt vs New Zealand Match Highlights: फुटबॉल विश्व कप 2026 में वैंकूवर के बीसी प्लेस में ग्रुप G के मैच में मिस्र ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ मिस्र ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की और राउंड ऑफ़ 32 में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

Egypt Beat New Zealand In FIFA World Cup 2026

फीफा विश्व कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया

ग्रुप-जी के इस मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआती दौर में ज़्यादा खतरनाक टीम दिखी। न्यूजीलैंड ने सातवें मिनट में पहला अच्छा मौका बनाया, जब लिबेराटो काकेस ने एरिया के किनारे पर सरप्रीत सिंह को पास दिया, लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद, मार्को स्टैमेनिक ने बॉक्स के अंदर एलिजाह जस्ट को पास दिया, लेकिन मिस्र के गोलकीपर ओउफ़ा शोबेइर ने अपने नियर पोस्ट पर शानदार बचाव किया।

End of Feed