गुकेश, प्रज्ञानानंदा और वैशाली करेंगे चेज ओलंपियाड में भारत की अगुआई, उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगा आयोजन

विश्व चैंपियन डी. गुकेश, शानदार फॉर्म में चल रहे आर प्रज्ञानानंदा और महिला कैंडिडेट्स विजेता आर वैशाली की अगुआई में भारत उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले फिडे शतरंज ओलंपियाड में अपनी चुनौती पेश करेगा।

नई दिल्ली: विश्व चैंपियन डी. गुकेश, शानदार फॉर्म में चल रहे आर प्रज्ञानानंदा और महिला कैंडिडेट्स विजेता आर वैशाली की अगुआई में भारत ने 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले फिडे शतरंज ओलंपियाड के लिए मजबूत टीम की घोषणा की है। भारतीय पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मौजूदा चैंपियन हैं। पांच-पांच सदस्यीय दोनों टीमों ने 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग का खिताब जीता था।

Chess Olympiad

चेस ओलंपियाड

एरिगैसी, सरीन और विदित को भी मिली है जगह

ओपन वर्ग की टीम में गुकेश, प्रज्ञानानंदा के अलावा अर्जुन एरिगैसी, निहाल सरीन और विदित गुजराती को शामिल किया गया है। सरीन 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे। महिला टीम में देश की शीर्ष खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं। इसमें से हम्पी और सविता श्री 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल नहीं थे।

End of Feed