CWG 2026: बॉक्सर जैम्सिन लंबोरिया ने किया एक और सिल्वर मेडल पक्का, महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचीं

भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिल लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और सिल्वर मेडल 57 किग्रा भारवर्ग में पक्का कर दिया। लेसोटो की मुक्केबाज को दूसरे राउंड में ही मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली।

ग्लास्गो: भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिल लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और सिल्वर मेडल 57 किग्रा भारवर्ग में पक्का कर दिया। लिसोटो की रेपिलांग मासेलेला को उन्होंने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 के अंतर मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली। लेसोटो की मुक्केबाज जैस्मिन को चुनौती देने में नाकाम रहीं। सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बावजूद रेपिलांग मासेलेला राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। वो राष्ट्रमंडल खेलों में लेसोटो के लिए कांस्य पदक जीतने वाली पहले महिला मुक्केबाज बन गईं।

Jaismine Lamboria

जैस्मिन लंबोरिया

दूसरे राउंड में ही दर्ज की जीत

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल के धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में 5 फुट 9 इंच लंबी जैस्मिन ने लेसोटो की मुक्केबाज के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा 5-0 से जीत दर्ज की। दो राउंड में ही उन्होंने मुकाबले अपने नाम कर लिया और फाइनल में एंट्री कर ली। भारतीय सेना में नायब सूबेदार जैस्मिन का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है।

End of Feed