CWG 2026 Closing Ceremony: अलविदा ग्लास्गो! 2030 में अहमदाबाद में 'शताब्दी' राष्ट्रमंडल खेलों में होगी मुलाकात, भारत ने वंदेमातरम-वसुधैव कुटुंबकम उद्धोष के साथ दिया दुनिया को न्यौता

ग्लास्गो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का अंत चार साल बाद भारत के अहमदाबाद में 2030 में मिलने के वादे के साथ हो गया। आधिकारिक तौर पर समापन समारोह में भारत को साल 2030 की मेजबानी के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा सौंपा गया।

ग्लास्गो: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन शनिवार देर रात साल 2030 में भारत के अहमदाबाद में मिलने के वादे के साथ हो गया। समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने किया। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित समापन समारोह के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक झंडा 2030 के मेजबान देश भारत को सौंपा। भारत दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। साल 2010 में राजधानी नई दिल्ली ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। 20 साल बाद गुजरात का अहमदाबाद इन खेलों की मेजबानी करने वाला भारत का दूसरा शहर बन जाएगा।

Commonwealth Games Flag Handover Ceremony

ग्लास्गो में फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी में नीरज चोपड़ा, पीटी ऊषा और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी

हैंडओवर सेरेमनी में दिखी भारतीय संस्कृति-परंपरा की झलक

समापन समारोह में फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी के दौरान भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और गुजरात के मुख्यमंत्री हर्ष संघवी मंच पर मौजूद थे। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडेरेशन के अध्यक्ष डॉ डोनाल्ड रुकारे ने नीरज चोपड़ा के हाथों में झंडा सौंपा। इसके बाद वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भारतीय संस्कृति की झलक मंच पर देखने को मिली।

End of Feed