क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही बता दिया कि अभी उनका स्टारडम थमा नहीं है। उन्होंने कैंसेलो के राइट विंग क्रॉस को गोल में बदलकर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में ही अपने आलोचकों को जवाब देते हुए अपने वर्ल्ड कप का 9वां गोल दाग दिया। खेल के छठे मिनट में उन्होंने जोवाओ कैंसेलो के राइट विंग क्रॉस को शानदार गोल में बदल दिया और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। इस गोल के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया और वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप में गोल दागा। इतना ही नहीं इस गोल ने उन्हें पुर्तगाल के लिए सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड भी बराबरी करा दी। हालांकि, रोनाल्डो यहीं नहीं रुके और 39वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागा और पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पुर्तगाल के ऑलटाइम गोल स्कोरर यूसेबियो को पीछे छोड़ दिया। मेसी ने यह कारनामा 5 वर्ल्ड कप में किया था। छठा वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी दक्षिण अफ्रीका में 2010 विश्व कप में गोल नहीं कर पाए थे।

Cristiano ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (साभार-X)

वर्ल्ड कप में दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बने

41 साल और 138 दिन के क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप में गोल मारने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर रोजन मिल्ला हैं जिन्होंने 42 साल और 39 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

End of Feed