जिम्बाब्वे के कप्तान ने ली भारत के खिलाफ 90 रनों से हार की जिम्मेदारी, बोले- मैं इसे ठीक करूंगा

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान रजा का फॉर्म भी चिंता का विषय है। उन्होंने पिछले तीन टी20 में एक भी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ। बांग्लादेश के खिलाफ 3 रन, फिर भारत के खिलाफ पहले दो टी20 में 4 और 0 पर आउट हुए।

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मेजबान टीम और कप्तान सिकंदर रजा चाहेंगे कि सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने से बचा जाए। वहीं भारत से दूसरा टी20 मुकाबला 90 रन से हारने के बाद सिकंदर रजा ने हार की जिम्मेदारी खुद पर ली। उन्होंने कहा कि बल्ले से खराब प्रदर्शन की वजह से वह टीम को निराश कर रहे हैं। हरारे में खेले गए दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। रजा ने माना कि अनुभव की कमी और गलत शॉट सिलेक्शन टीम पर भारी पड़ा।

Sikandar Raja

सिकंदर रजा (फोटो साभार- ZC/X)

गलत शॉट की वजह से मिली हार

उन्होंने कहा, "हम शुरू से अटैकिंग क्रिकेट खेलना चाहते थे। ओपनर्स ने हमें वो शुरुआत भी दी जिसकी जरूरत थी। लेकिन कई बार अनुभव की कमी और कई बार गलत शॉट की वजह से हम खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि मैं कप्तान हूं और बल्ले से टीम को निराश कर रहा हूं।"

End of Feed