ZIM vs IRE 3rd ODI Pitch Report: जिम्बाब्वे-आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

ZIM vs IRE 3rd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज (18 February 2025) वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे जीता जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड की टीम जीती, अब आज का तीसरा वनडे मैच निर्णायक होगा। ये मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे जिम्बाब्वे-आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे-आयरलैंड वनडे सीरीज 2025
  • आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच
  • तीसरा वनडे हरारे में खेला जाएगा

ZIM vs IRE 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन हरारे (Harare) के मैदान पर होगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने 49 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड ने पलटवार किया और 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब तीसरे वनडे मैच में आज जो जीता, वो खिताब अपने नाम करेगा। तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। जिम्बाब्वे की कप्तानी क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में है। जबकि आयरलैंड वनडे टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) हैं।

ZIM vs IRE 3rd ODI Pitch Report Today Match

जिम्बाब्वे-आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड दूसरे वनडे मैच से पहले आपको बताते हैं कि वनडे क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में 24 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें मौजूदा सीरीज के दो मैच भी शामिल हैं। इन मैचों में 11 बार आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को शिकस्त दी है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई भी रहा है और 3 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों की बात करें तो अब तक यहां इनके बीच 15 वनडे मैच हो चुके हैं जिसमें 7 मैच मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने जीते हैं। वहीं, आयरलैंड ने 6 मैचों में जिम्बाब्वे को मात देने में सफलता हासिल की है। वहीं, दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

End of Feed