मैंने पीना बंद कर दिया है... क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले किया खुलासा

Yuzvendra Chahal Reveals He Has Quit Alcohol: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स के शीर्ष स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने महान पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ एक बातचीत में कहा है कि उन्होंने अब पीना बंद कर दिया है। चहल ने क्या कुछ कहा है, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले किया खुलासा
  • अपने शराब छोड़ने पर चहल ने दी प्रतिक्रिया
  • एबी डिविलियर्स के साथ चहल ने पॉडकास्ट में की बातचीत

Yuzvendra Chahal Revelation On Quitting Alcohol: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) 28 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले कई आईपीएल खिलाड़ी इस समय किसी ना किसी चीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर आईपीएल से जुड़ी तमाम बातें हो रही हैं और कई पूर्व खिलाड़ी अपने पॉडकास्ट में आईपीएल से जुड़ी चर्चाएं करने में व्यस्त हैं जिनमें से एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी हैं। अपने पॉडकास्ट 'एबी डिविलियर्स 360' में उन्होंने इस बार भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे और आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के शीर्ष स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बातचीत की है। इस पॉडकास्ट में चहल ने कई दिलचस्प बातें की हैं।

Yuzvendra Chahal On Quitting Alcohol

युजवेंद्र चहल (Instagram/Yuzi_Chahal23)

टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाजों में से एक युजवेंद्र चहल अब आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर व सबसे सफल गेंदबाज हैं और पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर हुंकार भरने वाले हैं। हाल में धनश्री वर्मा के साथ शादी टूटने की वजह से चर्चा में रहने वाले चहल अब एक और नए खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है।

End of Feed