Year Ender 2024: इस साल हुई आईपीएल की मेगा नीलामी, कई खिलाड़ी हुए मालामाल, कुछ ने रचा इतिहास

Year Ender 2024, IPL Auction Rewind: इस साल खेल जगत के सबसे बड़े आयोजनों में से एक आयोजन ऐसा रहा जो मैदान में तो नहीं हुआ लेकिन यहां कई रिकॉर्ड बने। ये था आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन। जेद्दा में हुए इस बार के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने कमाई का रिकॉर्ड बनाया और सभी 10 टीमें नए सिरे से तैयार हुईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में खेल जगत के सबसे बड़े आयोजन
  • आईपीएल 2025 मेगा नीलामी ने लूटी सुर्खियां
  • खिलाड़ियों की नीलामी में कमाई के कई रिकॉर्ड टूटे

IPL Auction 2025 -Rewind: इस साल क्रिकेट जगत में कई बेहतरीन सीरीज देखने को मिलीं, वेस्टइंडीज और अमेरिका ने मिलकर टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन किया जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार ये खिताब उठाने का सपना पूरा किया। साल 2024 में जितने भी खेल आयोजन हुए उसमें साल खत्म होते-होते नवंबर में दो दिवसीय आईपीएल 2025 की नीलामी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस बार खिलाड़ियों के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था जहां अधिकतर खिलाड़ी बिकने को तैयार थे।

Memorable Moments Of Year 2024 IPL 2025 Mega Auction

साल 2024 का यादगार खेल जगत का आयोजन (BCCI/IPL)

साल 2024 के इस सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक में आईपीएल नीलामी को भी गिनना गलत नहीं होगा क्योंकि इसी ऑक्शन ने दुनिया सबसे महंगी टी20 लीग का स्तर और ऊंचा किया और 2025 में होने वाले टूर्नामेंट की नींव रख दी। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने करोड़ों रुपये खर्च करते हुए तमाम खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीमें तैयार की जिस दौरान कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने इतिहास रचा। आइए एक नजर डालते इस नीलामी से जुड़ी 5 सबसे खास बातें।

End of Feed