मौके पे 'पंजा': अचानक मैदान पर आए और 5 विकेट लेकर मचाई खलबली, अब यश ठाकुर ने बयां की दिल की बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 03:52 PM IST

IPL 2024, LSG vs GT, Yash Thakur's Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रविवार रात खेले गए आईपीएल 2024 के एक और दिलचस्प मैच में कुछ गजब हो गया। उनके स्टार युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव चोटिल होकर मैदान से बाहर गए तो उनकी जगह यश ठाकुर ने मैदान पर कदम रखा और 5 विकेट लेकर खलबली मचा दी। यहां जानिए यश ने मैच के बाद अपने बारे में क्या कुछ बयां किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024- लखनऊ और गुजरात मुकाबला
  • विजयी टीम लखनऊ को मिला एक और स्टार गेंदबाज
  • विकेटकीपर बनना चाहते थे यश ठाकुर

IPL 2024: कई लोगों के विपरीत यश ठाकुर (Yash Thakur) को अपेक्षाओं का बोझ पसंद है इसलिए मयंक यादव (Mayank Yadav) के चोटिल होने के बाद लखनऊ सुपर जाइट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने जब उनमें मैच विजेता देखा तो इस युवा तेज गेंदबाज को इससे आत्मविश्वास मिला और उन्होंने आईपीएल में पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए।

IPL 2024, LSG vs GT, Yash Thakur Post Match Statement

यश ठाकुर (AP)

विदर्भ के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज यश पर उस समय सभी का ध्यान केंद्रित हो गया था जब तेज गेंदबाज मयंक की मांसपेशियों में रविवार रात यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। यश ने इसके बाद 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिसमें गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था। उन्होंने आईपीएल में पहली बार पांच विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

End of Feed