WTC Final: रिकी पॉन्टिग ने कहा इस भारतीय पर रहेगी कंगारुओं की नजर, टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 19, 2023, 06:00 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले कहा है कि कंगारुओं के निशाने पर रहेगा ये भारतीय खिलाड़ी। टीम इंडिया को फाइनल में खलेगी इस प्लेयर की कमी।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि अगले महीने होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में विराट कोहली के विकेट पर ऑस्ट्रेलिया के हर गेंदबाज की नजरें होंगी चूंकि उसका आत्मविश्वास आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद काफी बढ़ा है। सात जून से इंग्लैंड के ओवल पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पूर्वावलोकन के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के सफलतम पूर्व कप्तान ने कहा, 'एक महीने पहले बेंगलोर में आईपीएल मैच के दौरान मेरी विराट से बात हुई और उसने बताया कि वह महसूस कर रहा है कि अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आया है।'

Ricky Ponting

रिकी पॉन्टिंग(साभार ICC)

बेहतरीन होगी फाइनल मुकाबला

कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में आईपीएल में अपना छठा शतक जड़ा और अब तक 13 मैचों में 538 रन बना चुके हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा के अनावरण के मौके पर पॉन्टिंग ने कहा, 'मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की नजरें उसके विकेट पर होगी। फाइनल मुकाबला भारत के शीर्षक्रम और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के बीच रहेगा और बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट की सौगात मिलेगी।'

End of Feed