क्रिकेट

WPL All Teams Retention List: फ्रेंचाइजी ने बड़े प्लेयर्स को किया रिटेन, जानिए किन टीमों में कौन रहा बरकरार

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले जानिए सभी पांच टीमों ने किन प्लेयर्स को किया है रिटेन और नीलामी के लिए उनके पर्स में बची है कितनी राशि?

Image

विमेंस प्रीमियर लीग (साभार BCCI/WPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़े खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन
  • तीन से चार खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली
  • अधिकांश बड़ी विदेशी प्लेयर भी हुईं रिटेन

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग और हरमनप्रीत कौर कुछ बड़े नाम है जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सत्र के लिए रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने गुरुवार को 14 खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की जिसमें छह विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कप्तान स्मृति, स्टार बल्लेबाज पैरी और विकेटकीपर रिचा घोष को डब्ल्यूपीएल चैंपियन टीम ने अपने साथ बरकरार रखा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी जैसी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में लेनिंग, दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी और एनाबेल सदरलैंड को टीम ने अपने साथ बरकरार रखा है। डब्ल्यूपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियन्स ने 14 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है।मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत, नैट स्किवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, सजना सजीवन, सेइका इशाक जैसी खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

रिटेन खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

दिल्ली कैपिटल्स:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, मीनू मणि, स्नेहा दीप्ति, टिटास साधु

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: मेग लेनिंग, मारिजेन कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड

नीलामी से पहले पर्स में बची राशि: 3.25 करोड़(चार खिलाड़ियों की खरीदारी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, रिचा घोष, सब्बिनेनी मेघना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, कनिका आहूजा

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: केट क्रॉस, डेनियल वॉट हॉज, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिन्यु

नीलामी से पहले पर्स में बची राशि:2.65 करोड़(चार खिलाड़ियों की खरीदारी)

मुंबई इंडियंस:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर, शबनिम इस्माइल, यस्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, सजना सजीवन, सेइका इशाक, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलीता, कीर्तना बालाकृष्णन और अमनदीप कौर।

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: नेट स्काइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, शब्निम इस्माइल, क्लो ट्रायोन।

नीलामी से पहले पर्स में बची राशि:2.5 करोड़(चार खिलाड़ियों की खरीदारी)

यूपी वॉरियर्स:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनार, उमा छेत्री, वृंदा दिनेश।

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: एलिसा हीली, चमारी अटपट्टू, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा,

नीलामी से पहले पर्स में बची राशि: 3.9 करोड़(तीन खिलाड़ियों की खरीदारी)

गुजरात जायंट्स:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: बेथ मूनी, लौरा वोल्वर्ट, फीबी लीचफील्ड, एश्ले गार्डनर,

नीलामी से पहले पर्स में बची राशि: 4.4 करोड़(चार खिलाड़ियों की खरीदारी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article