WPL 2025 Auction LIVE Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा WPL 2025 का ऑक्शन

WPL 2025 Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी। इसमें 124 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जानिए इस ऑक्शन को आप कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

WPL 2025 Auction Live Streaming: पुरुष मेगा ऑक्शन के बाद अब महिला ऑक्शन का भव्य आयोजन होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन 2025 के तीसरे संस्करण का आज यानी रविवार को आयोजन किया जाएगा। सभी पांच टीमों के लिए केवल 19 स्लॉट उपलब्ध हैं। इसके लिए 124 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल 7 नवंबर को सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी की थी। इसमें पांच टीमों ने कुल 71 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें 25 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। WPL 2025 की ऑक्शन के लिए प्रत्येक टीम का पर्स मूल्य 15 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले ऑक्शन में 13.50 करोड़ रुपए रखे गए थे। रिटेन लिस्ट जारी करने के बाद ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स लेकर गुजराट जायंट्स की टीम उतरेगी। उनके पास 4.40 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसके बाद यूपी वॉरियर्स 3.90 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर 3.25 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स 2.50 करोड़ रुपए के साथ पांचवें नंबर पर है।

WPL 2025 Auction Live, WPL 2025 Auction live streaming, WPL 2025 Auction Live telecast, WPL 2025 Auction Live, WPL 2025 Auction streaming, WPL 2025 Auction live telecast, WPL 2025 Auction Live Updates, WPL 2025 Auction Live Updates, WPL 2025 Auction Updates, WPL 2025 Auction Live Streaming, WPL 2025 Auction in India, WPL Auction 2025, WPL Live Streaming, Womens Premier League, WPL Auction, Cricket Auction, T20 Auction,

जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा WPL 2025 का ऑक्शन। (फोटो- Women's Premier League X)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन कब होगा (Womens Premier League 2025 Auction Date)

महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर 2024) को होगा।

End of Feed