क्रिकेट

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया से हारकर क्या सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ पाकिस्तान?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 21, 2023, 05:30 AM IST

पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब उसे टॉप फोर में रहने के लिए जानिए कितने मैच जीतने होंगे?

Image

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

बेंगलुरू: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें विश्व कप के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की ये 4 मैच में दूसरी हार है। श्रीलंका और नीदरलैंड को मात देकर विश्व कप अभियान की शुरुआत करने वाली पाकिस्तानी टीम को भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

अब जीतने होंगे बाकी बचे पांच मैच

पाकिस्तान की टीम 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी टीम के लिए 9 में से 7 मैच जीतना जरूरी है। उसके 5 मैच अभी बाकी हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे सभी पांच मैच जीतने होंगे। इन पांच में से एक मुकाबला उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। जो कि विजय रथ पर सवार है और अपने सभी चार मैच जीतकर अंक तालिका में पहले पायदान पर है।

तीन धाकड़ टीमों से पाना होगा पार

न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान की टीम के अब मुकाबले बांग्लादेश, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी होने हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा बाकी की टीमें सबसे बड़ी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। दक्षिण अफ्रीकी की टीम शानदार फॉर्म में है। उसे नीदरलैंड के खिलाफ हार मिली थी लेकिन वो पाकिस्तान मजबूती से उतरेगी। अफगानिस्तान भी इंग्लैंड को पटखनी देकर उलटफेर कर चुकी है। केवल बांग्लादेश की टीम अपने रंग में नहीं है केवल यहीं पर पाकिस्तान की दाल आसानी से गल सकती है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम अब कांटों के रास्ते पर चलकर ही सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल होगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article