क्रिकेट

SA vs BAN: 'ऐसा खेलते रहे तो छठे नंबर..' करारी हार के बाद टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे शाकिब अल हसन

Shakib AL Hasan on Bangladesh defeat: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंच गई।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

Photo : AP

Shakib AL Hasan on Bangladesh defeat: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक के बड़े शतक और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने महमुदुल्लाह के सैकड़े के बावजूद मंगलवार को बांग्लादेश को 149 रन से करारी शिकस्त देकर आईसीसी वनडे विश्व कप में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन बनाकर आउट हो गई। ये बांग्लादेश की टूर्नामेंट की चौथी हार है और इसके बाद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई है। इस मात के बाद कप्तान शाकिब अल हसन टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे।

हमनें आखिरी 10 ओवर में मैच गंवा दिया- शाकिब

मैच के बाद शाकिब अल हसन ने कहा कि- 'हमने पहले 25 ओवर अच्छी गेंदबाजी की. हमें तीन विकेट मिले, वे लगभग 5 रन प्रति ओवर की दर से रन बना रहे थे। वहां से उन्होंने अचानक गियर बदले। क्विंटन ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और क्लासेन ने जिस तरह से अंत किया उसका हमारे पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे मैदान पर ऐसा हो सकता है लेकिन हमें बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। आखिरी 10 ओवर में हम मैच हार गए।'

हम मजबूत अंत करना चाहेंगे- शाकिब

बांग्लादेश के कप्तान ने आगे टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को कम बताया और 5वें या छठें स्थान पर पहुंचने को भी बड़ी सफलता माना। उन्होंने कहा कि 'हमारे शीर्ष चार बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस टूर्नामेंट में अभी लंबा सफर तय करना है, कुछ भी हो सकता है। सीखने के लिए बहुत कुछ है और खेलने के लिए भी बहुत कुछ है। अगर सेमीफाइनल में नहीं तो 5-6 से खत्म करना पसंद करूंगा। हम ऐसी टीम की तरह नहीं खेल रहे हैं जो ऐसा कर सकती है, लेकिन उम्मीद है कि हम मजबूत अंत करेंगे।'

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article