Women'S T20 World Cup: पहले ही मैच में श्रीलंका का उलटफेर, मेजबान साउथ अफ्रीका को हराया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 11, 2023, 09:21 AM IST

Women'S T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को उलटफेर का सामना करना पड़ा। पहले मैच में श्रीलंका ने 3 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 129 रन बनाए थे।

महिला टी20 विश्व कप का शानदार आगाज हुआ है। पहले ही मैच में श्रीलंका की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम को 3 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने कप्तान अट्टापट्टू की शानदार 68 और विश्मी गुणारत्ने की 35 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। लेकिन श्रीलंका ने इस लो स्कोर को शानदार तरीके से डिफेंड करते हुए मेजबान साउथ अफ्रीका को 126 रन पर रोक दिया।

SRILANKA WOMEN TEAM.

जीत के बाद श्रीलंका की टीम

टॉप ऑर्डर रहा फेल

मेजबान की बल्लेबाजी की बाद करें तो पूरा टॉप ऑर्डर श्रीलंकाई गेंदबाजी के सामने लाचार नजर आया। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को पहला झटका 29 रन के स्कोर पर लगा। उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। मेजबान की तरफ से सर्वाधिक 28 रन की पारी कप्तान सुन लुस ने खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया।

End of Feed