क्रिकेट

Women T20 World Cup Schedule: इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें अपडेटेड शेड्यूल

Women T20 World Cup Schedule: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया गया है। 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। पहले यह बांग्लादेश में होना था और अब यह दुबई में होगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

Women T20 World Cup Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आगामी महिला टी20 विश्व कप के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की जिसके अनुसार भारतीय महिला टीम छह अक्टूबर को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप तीन अक्टूबर से शुरू होगा, पहले इसे बांग्लादेश में कराया जाना था।

लेकिन कई खिलाड़ियों के वहां राजनीतिक अशांति के कारण सुरक्षा संबंधित चिंतायें जताने के बाद अब इसे दुबई और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों स्थलों पर कुल 23 मैच खेले जायेंगे। टूर्नामेंट के ग्रुप समान रहेंगे जिसमें ग्रुप ए में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जायेगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा गया है। श्रीलंका और स्कॉटलैंड ने इस साल की शुरुआत में अबुधाबी में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर प्रतियोगिता के जरिए टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जायेंगे।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है :

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह

3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह

5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह

11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल , दुबई

18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल , शारजाह

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article