लाहौर: शाहीन शाह अफरीदी की गैरमौजूदगी का अहसास पाकिस्तान को नहीं होने देते वाले युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तेज बुखार की शिकायत के बाद बुधवार को नसीम को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से भी बाहर हो गए।
गुरुवार शाम हो गई अस्पताल से छुट्टी
तबीयत में सुधार के बाद गुरुवार को ही नसीम शाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और टीम होटल में अपने रूम में वापस आ गए। इसके बाद पीसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया है जिससे कि वो घर पर सही आराम कर सके। नसीम को शनिवार तक आइसोलेशन में रहना है। इसके बाद वो भी टीम के साथ न्यूजीलैंड यात्रा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। रविवार को वो भी टीम के साथ न्यूजीलैंड रवाना हो सकेंगे।
