WI vs IND: कोहली के शतक पर क्रिकेट के भगवान का 'स्पेशल विश'

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 22, 2023, 06:50 AM IST

WI vs IND, Sachin Tendulkar special wish Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 128 ओवर में 440 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। इस मौके पर कोहली को क्रिकेट के भगवान का स्पेशल विश मिला।

WI vs IND, Sachin Tendulkar special wish Virat Kohli: लगातार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 500वें मैच को स्पेशल बना दिया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतक पूरा किया। यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट का 76वां शतक था, जबकि टेस्ट करियर की बात करें तो यह 29वां शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही उनका 500वां मैच यादगार बन गया। इस शतक के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कोहली की जमकर तारीफ की। कोहली के शतक के बाद उन्होंने लिखा कि एक और दिन, एक और शतक विराट कोहली का। उन्होंने शानदार पारी खेली।

स्पेशल मैच में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का जमकर बल्ला चला। उन्होंने 500वें मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 9 खिलाड़ियों ऐसा करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने शतकीय पारी के साथ अपने इस उपलब्धि हासिल की। कोहली इसके साथ ही 500 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। 500वें इंटरनेशनल मैच खेलने तक सचिन के खाते में 75 शतक हो गए थे। ऐसे में कोहली उनसे आगे निकल गए हैं।

End of Feed