WI vs IND: IPL में धमाकेदार पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज को विंडीज दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं मिली जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 6, 2023, 08:39 AM IST

WI vs IND, Team India T20 squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले एक युवा बल्लेबाज को शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

WI vs IND, Team India T20 squad: आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले एक युवा बल्लेबाज को बीसीसीआई ने फिर नजरअंदाज किया। हम बात करें रहे हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की। आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच गेंदों पर बैक टू बैक छक्के जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में भी शामिल हैं। लेकिन इसके बाद भी उनको वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।

IPL में जमकर चला था रिंकू का बल्ला

आईपीएल का 16वां सीजन रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा था। उन्होंने लीग के दौरान कई जिताऊ पारी खेली थी। क्रिकेट जानकारों का मानना था कि इस बार युवा बल्लेबाज को टीम में जगह मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने आईपीएल के 14 मैचों 149.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 474 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके बल्ले से 31 चौके और 29 छक्के निकले थे।

End of Feed