WI vs BAN 2nd T20, West Indies vs Bangladesh Match Live Streaming: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टी20 का रोमांच शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने रोमांचक जीत हासिल की। टीम ने वेस्टइंडीज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7 रन से पटखनी दी और तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। अब टीम की नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की नजर जीत का खाता खोलने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के सौम्य सरकार ने बड़ी पारी खेली। उन्होंनने 32 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फेल रहे। टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 5 चौके बौर 4 छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Windies Cricket X)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd T20 Match Date)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 बुधवार (18 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs Bangladesh 2nd T20 Match Venue)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd T20 Match Time)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 5.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs Bangladesh 2nd T20 Match On Tv)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs Bangladesh 1st 2nd Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।
