ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड लौटना चाहते हैं ऋषभ पंत, CM से मांगी जमीन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। पंत ने लिखा कि पिछले तीन साल से वो उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी प्रक्रिया और जमीन के रिकॉर्ड में उलझन के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा।

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। उन्होंने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपने गृह राज्य में जमीन खरीदने में मदद की गुहार लगाई है। पंत दिल्ली छोड़कर अब वापस उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं। पंत ने लिखा कि पिछले तीन साल से वो उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी प्रक्रिया और जमीन के रिकॉर्ड में उलझन के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने साफ किया कि उन्हें मुफ्त में या कोई स्पेशल छूट नहीं चाहिए। वो सरकारी रेट पर ही जमीन खरीदकर वहां अपना घर बनाना चाहते हैं।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो साभार- AI/X)

क्यों उत्तराखंड लौटना चाहते हैं वापस

अपने पोस्ट में ही पंत में बताया कि वह दिल्ली से उत्तराखंड क्यों लौटना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लिए अपना प्यार जाहिर किया और कहा कि वो अपनी मिट्टी, अपने लोगों के बीच रहना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। पंत के मुताबिक पहाड़ों में अपना एक घर होना उनका निजी सपना है। ये सपना सिर्फ रहने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव बनाए रखने के लिए भी है।

End of Feed