भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ क्यों हुआ? शुभमन गिल ने जताई निराशा, बताया क्या था कारण

Shubman Gill On Why IND vs NZ 1st Test Match Ended In Draw: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब होने के बावजूद ड्रॉ संतुष्ट होने पर मजबूर होने का कारण बताया है। निराश कप्तान गिल ने इसकी क्या वजह बताई, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ क्यों हुआ?
  • शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कारण
  • पिच बनी मुख्य वजह, जीत से दूर हो गई टीम इंडिया

IND vs NZ, Why Match Ended In A Draw: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ड्रॉ रहने के बाद सोमवार को पांचवें दिन भी बेसिन रिजर्व की पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की। भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में अपनी पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर समाप्त घोषित की और पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 239 रन बनाए जिससे बाद मैच ड्रॉ समाप्त घोषित किया गया।

Shubman Gill Explains Why IND vs NZ Test Ended In A Draw

शुभमन गिल (X/nitika sharma)

गिल से जब निर्धारित समय से एक घंटे पहले मैच को ड्रॉ करने पर सहमत होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर पिच से कुछ मदद मिल रही होती तो शायद स्थिति भिन्न होती।" गिल ने कहा कि लंबे समय तक गेंदबाजी करने के बाद उनके तेज गेंदबाज थकने लगे थे। उन्होंने कहा, "हमारे तेज गेंदबाज थक चुके थे। उन्होंने मैच में लगभग 50 ओवर फेंके थे। इसके अलावा हमने इस पर भी गौर किया कि अगला मैच तीन दिन बाद है और हमें यात्रा भी करनी है। इसलिए हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि पांच से दस ओवर और फेंकने से कोई खास फायदा होता।"

End of Feed