Who Won Yesterday Cricket Match (21 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, SRH vs DC T20 Match, हैदराबाद ने घर पर लगाई जीत की हैट्रिक, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2026, 12:00 AM IST

who Won Yesterday IPL Match 21 April 2026, SRH vs DC, kal ka match kaun jeeta: हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर घर पर जीत की हैट्रिक लगा ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 195 रन ही बना पाई।

who won yesterday IPL Match, 13 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) SRH vs DC kal ka IPL Match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर घर पर जीत की हैट्रिक लगा ली। दिल्ली कैपिटल्स के सामने 243 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे की गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पाई। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 57 रन की पारी नीतीश राणा ने खेली। नीतीश के अलावा समीर रिजवी ने 41 और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 4 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए।

Who Won Yesterday match

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की 135 और हेनरिक क्लासेन की 37 रन की नाबाद पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक केवल 47 गेंद में जड़ा। उन्होंने पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ 97 रन की साझेदारी की।

End of Feed