वाराणसी

IPL में पहली जीत के बाद काशी पहुंचे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया के साथ किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन; उतारी गंगा आरती

क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की। गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई पहले ही हो चुकी है, जिसके बाद दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Image

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज पहुंचे काशी (फोटो: PTI/Instagram)

वाराणसी : आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाड़ी व भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर व मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ वाराणसी दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। क्रिकेटर को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एकत्र रहे और फोटो भी क्लिक कराई।

एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज ने किया स्वागत

बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने (Priya Saroj) ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। रिंकू ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में थे, जबकि प्रिया सरोज पिंक लखनऊ चिकन कुर्ता और ब्लू जींस में दिखीं। एयरपोर्ट पर जैसे ही रिंकू सिंह बाहर आए, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ भी मांगे। इसके बाद रिंकू सीधे शहर के एक होटल के लिए रवाना हो गए, हालांकि करीबी सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही अपनी मंगेतर के परिवार से मुलाकात भी करेंगे।

रिंकू ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों बाबा काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन-पूजन किया। यह दौरा न सिर्फ निजी बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मैदान पर शानदार फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह ने हाल ही में Kolkata Knight Riders के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने एक बार फिर उन्हें टीम के भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।

गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई पहले ही हो चुकी है, जिसके बाद दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी इस जोड़ी को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article