Who Won Yesterday Cricket Match (24 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, RCB vs GT T20 Match, गुजरात को पटखनी देकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 24 April, 2026, RCB vs GT, kal ka match kaun jeeta: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटन्स को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

who won yesterday IPL Match, 24 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) RCB vs GT kal ka IPL Match kaun jeeta: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीजन के आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट अंतर से मात देकर पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन की शतकीय और शुभमन गिल की 32 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में विराट कोहली की 81 और देवदत्त पडिक्कल की 55 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। सातवें मैच में पांचवीं जीत के साथ बेंगलुरू की टीम अंक तालिका में 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने घर पर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Kal Ka Match Kaun Jeeta

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता टॉस:

शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed