Who Won Yesterday IPL Match 23 May, 2026, LSG vs PBKS, kal ka match kaun jeeta: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के लिए जोस इंग्लिस ने 72(44),आयुष बदोनी 43(18) और अब्दुल समद 37(20) की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को श्रेयस अय्यर की नाबाद 101 रन शतकीय और प्रभसिमरन सिंह 69 रन की पारियों की बदौलत 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के बाद पंजाब किंग्स अंक तालिका में 14 मैच में 7 जीत 6 हार और एक रद्द मुकाबले के साथ 15 अंक हो गए हैं। पंजाब का नेट रन रेट 0.309 का है। पंजाब के लिए प्लेऑफ के दरवाजे राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता की रविवार को खेले जाने वाले मुकाबलों में हार के साथ खुल सकते हैं। जानिए कैसा रहा लखनऊ और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस:
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
खराब रही लखनऊ की शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। जोस इंग्लिस के साथ मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी करने आए अर्शिन कुलकर्णी दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अजमतउल्लाह उमरजई की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह के हाथों लपके गए। अर्शिन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन को तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन ने बोल्ड कर दिया। पूरन 2(7) रन बना सके।
अर्धशतक से चूके आयुष बदोनी
महज 20 रन पर 2 विकेट गंवान के बाद लखनऊ की पारी को जोस इंग्लिस और आयुष बदोनी की जोड़ी ने आगे बढ़ाया। दोनों ने लखनऊ को 5.3 ओवर में 50 रन के और पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन तक पुहंचा दिया। लेकिन सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। बदोनी 18 गेंद में 43 रन की आतिशी पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। बदोनी ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। 69 के स्कोर पर लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया।
इंग्लिस पंत ने 10 ओवर में पहुंचा 100 के पार
बदोनी के आउट होने के बाद एक छोर संभाले खड़े जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 10 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद अपना अर्धशतक भी 28 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया और चौथे विकेट के लिए इंग्लिस-पंत की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी 31 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में 33 रन का योगदान इंग्लिस और 17 रन का पंत ने दिया।
इंग्लिस ने बनाए आतिशी 72 रन
पंत और इंग्लिस की साझेदारी 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टूट गई। ऋषभ पंत को युजवेंद्र चहल ने मार्को यानसेन के हाथों कैच करा दिया। वो 26(22) रन बना सके। पंत के आउट होने के बाद जोस इंग्लिस को अब्दुल समद का साथ मिला। दोनों ने मिलकर लखनऊ को 15.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन ये साझेदारी 169 के स्कोर पर टूट गई। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर शशांक सिंह ने इंग्लिस को कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पांचवीं सफलता पंजाब को दिलाई। इंग्लिस 72(44) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
20 ओवर में 196 रन बना सकी लखनऊ
इंग्लिस के आउट होने के बाद मुकुल चौधरी 1(3) रन बनाकर यानसेन की गेंद पर लपके गए। अंत में अब्दुल समद ने 37(20) और अर्जुन तेंदुलकर ने 5(5) रन बनाकर लखनऊ को 6 विकेट पर 196 रन तक 20 ओवर में पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट युदवेंद्र चहल और मार्को यानसेन ने लिए। एक-एक सफलता अजमतउल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को मिली।
पंजाब ने 9.3 ओवर में बनाए 100 रन
22 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पंजाब को मुश्किल से उबारने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मोर्चा संभाला और 4.4 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। इसके साथ ही पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 32 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में प्रभसिमरन ने 22 और श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान दिया। इसी लय के साथ पंजाब ने 9.3 ओवर में 100 रन भी पूरे कर लिए। इसके बाद अय्यर और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 57 गेंद में पूरी कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद में 50 रन 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरे किए।
अय्यर ने जड़ा 33वां अर्धशतक
शतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद कप्तान श्रेयस ने भी 33 गेंद में 8 चौके की मदद से अपना आईपीएल में 33वां अर्धशतक पूरा कर लिया और पंजाब को 14 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 162 के स्कोर पर ये साझेदारी प्रभसिमरन के आउट होने पर टूटी। अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार यॉर्कर पर एलबीडब्लू कर दिया। प्रभसिमरन 69(39) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
7 विकेट से जीता पंजाब किंग्स
15 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट 162 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान अय्यर ने एक छोर पर खूंटा गाड़ दिया और उनका साथ दूसरे छोर पर सूर्यांश शेडगे ने दिया। दोनों ने मिलकर 18 ओवर में टीम को छक्के के साथ जीत दिला दी। इसके साथ ही श्रेयस ने आईपीएल इतिहास में अपना पहला शतक भी 51 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
पंजाब ने 9.3 ओवर में बनाए 100 रन
22 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पंजाब को मुश्किल से उबारने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मोर्चा संभाला और 4.4 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। इसके साथ ही पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 32 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में प्रभसिमरन ने 22 और श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान दिया। इसी लय के साथ पंजाब ने 9.3 ओवर में 100 रन भी पूरे कर लिए। इसके बाद अय्यर और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 57 गेंद में पूरी कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद में 50 रन 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरे किए।
अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी
शतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद कप्तान श्रेयस ने भी 33 गेंद में 8 चौके की मदद से अपना आईपीएल में 33वां अर्धशतक पूरा कर लिया और पंजाब को 14 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 162 के स्कोर पर ये साझेदारी प्रभसिमरन के आउट होने पर टूटी। अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार यॉर्कर पर एलबीडब्लू कर दिया। प्रभसिमरन 69(39) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंचा पंजाब
15 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट 162 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान अय्यर ने एक छोर पर खूंटा गाड़ दिया और उनका साथ दूसरे छोर पर सूर्यांश शेडगे ने दिया। दोनों ने मिलकर 18 ओवर में टीम को छक्के के साथ जीत दिला दी। इसके साथ ही श्रेयस ने आईपीएल इतिहास में अपना पहला शतक भी 51 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई । राजस्थान और कोलकाता की आखिरी बचे मैचों में हार ही अब पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।
(डेवलपिंग स्टोरी)
