Who Won Yesterday Cricket Match (26 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs KKR T20 Match, कोलकाता को लखनऊ को दी सुपर ओवर में पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 26 April, 2026, LSG vs KKR, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को इकाना स्टेडियम में सुपर ओवर तक गए मुकाबले में मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

who won yesterday IPL Match, 26 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) LSG vs KKR kal ka IPL Match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इकाना स्टेडियम में सुपर ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में पटखनी देकर सीजन में खराब शुरुआत के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह की 51 गेंद में 83 रन की आतिशी पारी की बदौलत 7 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। मोहसिन खान ने पांच विकेट चटकाकर कोलकाता को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बना सकी। मोहम्मद शमी ने छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 1 रन बना सकी और जीत के लिए मिले 2 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने रिंकू सिंह के चौके की बदौलत तीसरी गेंद में हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा आईपीएल 2026 के सुपर ओवर तक गए मुकाबले का रोमांच?

LSG vs KKR Kal ka Match Kaun jeeta

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, कल का मैच कौन जीता(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

लखनऊ ने जीता टॉस:

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed