Who Won Yesterday Cricket Match (20 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, KKR vs MI T20 Match, कोलकाता नाईट राइडर्स ने दी मुंबई इंडियन्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 20 May, 2026, KKR vs MI, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

who Won Yesterday IPL Match 20 May, 2026, KKR vs MI, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना सकी। मुंबई के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। थकाह शुरुआत के बाद मुंबई इंडियन्स ने पॉवरप्ले में 41 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मुंबई की टीम वापसी नहीं कर सकी और 8 विकेट पर 147 रन बना सकी। कोलकाता के लिए 2-2 विकेट सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने लिए। एक सफलता सुनील नरेन को मिली।

KKR vs MI, Kal Ka Match Kaun Jeeta

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियन्स, कल का मैच कौन जीता

इसके बाद जीत के लिए 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। फिन ऐलन 8(5) रन बनाकर पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने एक छोर संभाला। दूसरे छोर से उन्होंने थोड़ी कप्तान रहाणे का साथ मिला। रहाणे 21(17) रन बना सके। मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन दोनों के आउट होने के बाद मुश्किलें बढ़ गईं। 124 रन पर केकेआर ने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अंत में रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर 18.5 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। रिंकू सिंह 9 और अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

End of Feed