Who Won Yesterday Cricket Match (11 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, CSK vs DC T20 Match, दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर चेन्नई ने आईपीएल 2026 में खोला जीत का खाता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026, CSK vs DC, kal ka match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की आतिशी शतकीय पारी और जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से पटखनी देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

who won yesterday IPL Match, 11 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) CSK vs DC kal ka IPL Match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 19वें सीजन में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रन के अंतर से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत का सेहरा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सिर पर सजा। सैमसन ने आईपीएल में अपना चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला शतक जड़ा। संजू की 56 गेंद में 115 और आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 और केएल राहुल ने 41 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही सीएसके का चेपॉक में चल रहा लगातार छह मैच से हार का सिलसिला थम गया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Kal Ka Match Kaun jeeta

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस:

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed