चेन्नई सुपर किंग्स-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में लखनऊ बनी विजेता

आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से हुई। एम.चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 39वे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। चेन्नई के होम ग्राउंड पर आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मार्कस स्टोइनिस की शतकीय पारी की बदौलत इस लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। ये लखनऊ सुपर जायंट्स की इस टूर्नामेंट की 5वीं जीत है। वहीं सीएसके की ये चौथी हार है।

CSK vs LSG

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

सीएसके ने पॉवरप्ले में गंवाए 2 विकेट

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पॉवरप्ले कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 6 ओवर में 50 रन तो बनाए लेकिन इस दौरान उन्होंने 2 बड़े विकेट गंवा दिए। सीएसके की तरफ से अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल पॉवरप्ले के दौरान ही आउट हो गए। लखनऊ की तरफ से मैट हेनरी और यश ठाकुर ने विकेट झटके।

End of Feed