क्रिकेट

SL vs ENG T20 Toss LIVE: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस, कैसा है पाल्लेकेले का मौसम

ENG vs SL T20 Toss LIVE, Pallekele Weather Today: आज टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 राउंड का दूसरा मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। ये मैच श्रीलंका के पाल्लेकेले में हो रहा है। यहां जानिए टॉस का नतीजा और कैसा है पाल्लेकेले का मौसम।

Image

श्रीलंका-इंग्लैंड मैच में टॉस किसने जीता

SL vs ENG T20 Toss LIVE: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 में आज के दिन का पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं और सुपर 8 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतर रही हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है, जबकि इंग्लैंड की टीम 4 में से 3 मुकाबले जीतने के बाद इस चरण में पहुंची है। आइए जानते हैं कि इस मैच में टॉस किसने जीता है और पाल्लेकेले में मौसम का क्या हाल है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, यहां जानिए अन्य जानकारियां और दोनों टीमों की प्लेइंग-11, जानिए क्या बदलाव हुए हैं।

कब होगा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (SL vs ENG Match Date)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच रविवार, 22 फरवरी को हो रहा है।

कितने बजे शुरू होगा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (SL vs ENG Match Timing)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे होगा।

कितने बजे होगा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच का टॉस (SL vs ENG Match Toss Time)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस कौन जीता (Who Won SL vs ENG T20 World Cup Match Toss)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम में चमीरा और मिशारा की वापसी हुई है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मधुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

कैसा है पाल्लेकेले का मौसम? (Pallekele Weather Today)

आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला श्रीलंकाई जमीन पर होने जा रहा है। श्रीलंका में इस समय बारिश का मौसम बना हुआ है। शनिवार रात को टी20 विश्व कप का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब आज पाल्लेकेले का मौसम कैसा है। यहां पर भी आज बारिश का अनुमान है हालांकि फिलहाल सुबह के बाद बारिश नहीं हुई। ताजा अनुमान के मुताबिक पाल्लेकेले में आज 50 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं, उमस भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। पाल्लेकेले में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

आज टूर्नामेंट में दूसरा मैच किसका है?

टूर्नामेंट में आज का दूसरा मैचदो फाइनलिस्ट टीमों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। ग्रुप चरण में दोनों ही टीमें अपराजित रहीं। दोनों ने ही अपने चार मैचों में सभी में जीत दर्ज की। जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले विश्व कप फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी, टीम इंडिया टी20 विश्व कप में 2024 से चले आ रहे लगातार 12 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड सिलसिले का कायम रखते हुए अगले मैच की तरफ बढ़ना चाहेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article