क्रिकेट

RR vs GT IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आज आईपीएल में टॉस किसने जीता, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच है मुकाबला

RR vs GT IPL 2026 Toss LIVE, Kolkata Knight Riders Timing Today Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

RR vs GT T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) पर खेला जा रहा है। राजस्थान की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है। वहीं गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) संभाल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन का 11वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 10 मुकाबलों में से राजस्थान को 6 मैच में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटन्स भी यह दसवां मैच है। उसे अबतक 6 मैच में जीत मिली है वहीं 4 मैच में उसे भी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है और गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मैच (RR vs GT Match Timing)

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस (RR vs GT Match Toss Timing)

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 07.00 PM बजे होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कौन जीता राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today RR vs GT Match Toss)

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (RR vs GT Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, यश पुंजा।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):

शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article