इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। पंजाब किंग्स ने अपने घर में रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि राजस्थान के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुकाबले से पहले पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का दबदबा बरकरार है। राजस्थान की टीम को 5 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को 5 मैचों में से सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
संजू सैमसन और शिखर धवन। (फोटो- IPL/BCCI)
पंजाब के नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
पंजाब किंग्स प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing-11)
अथर्व तायडे, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squad)
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
